बिहार

BIG BREAKING: मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को कार ने कुचला, 4 की मौत

jantaserishta.com
29 Oct 2021 8:23 AM IST
BIG BREAKING: मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को कार ने कुचला, 4 की मौत
x
बड़ी खबर.

भोजपुर: आरा जिले के भोजपुर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। जिले के पीरो अनुमंडल के देवचंदा में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को स्कॉर्पियों ने कुचल दिया। घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई है। महिलाओं को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। चारों महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं।

घटना के समय महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं। मृत महिलाओं की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के तौर पर हुई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story