बिहार

सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर परीक्षार्थी ने खाया जहर, हालत गंभीर

Admin4
5 Oct 2023 6:53 AM GMT
सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर परीक्षार्थी ने खाया जहर, हालत गंभीर
x
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिलें में सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द होने पर एक अभ्यर्थी ने बुधवार को जहर खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत जीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। युवक की पहचान बलुआ गांव के रहने वाले सूरज कुमार के रूप में हुई है। सूरज पटना में रहकर खान सर की क्लास में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सिपाही भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 1 अक्टूबर को हुई थी। जिसका पेपर लीक हो गया था। इसी को लेकर मंगलवार को सारे एग्जाम कैंसिल कर दिए गए। 7 अक्टूबर को दूसरे चरण की परीक्षा होनी थी। उसी दिन सूरज का भी एग्जाम था। परिजन और दोस्तों की मानें तो सूरज सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से डिप्रेशन में था। वह पिछले 3 साल से सिपाही भर्ती परीक्षा की लिखित और फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर को हुए बिहार पुलिस में सिपाही बहाली की परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। इस बारे में मंगलवार को पर्षद की तरफ से आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया गया है। दोनों पालियों की परीक्षा कैंसिल की गई है। 7 और 15 अक्टूबर को भी जो परीक्षा होने वाली थी, उसे भी अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए बिहार में 21,391 नए जवानों की भर्ती की जानी है। रविवार को हुई परीक्षा के दौरान पटना में नकल करते हुए 6 कैंडिडेट्स पकड़े गए थे। उनके पास से आंसर-की मिली। 5 परीक्षार्थियों की आंसर-की प्रश्न पत्र से मैच हो गई थी। इस मामले में राज्य के 21 जिलों में 67 एफआईआर दर्ज हुई है। इस केस को आर्थिक अपराध इकाई ने जांच और कार्रवाई के लिए टेक ओवर कर लिया है।
Next Story