बिहार
अणुव्रत समिति का आह्वान प्रदूषण से बचाव के लिए मनाएं इको-फ्रेंडली दीपावली
Shantanu Roy
12 Oct 2022 6:02 PM GMT

x
बड़ी खबर
अररिया। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) के तत्वावधान में देश के विभिन्न कोनों में अणुव्रत समितियों के माध्यम से इस वर्ष भी ईको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिसकी सफलता को लेकर स्थानीय महावीर भवन में अणुव्रत समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए इस अभियान की संयोजिका डॉ. नीलम जैन ने बताया कि देशभर में हजारों अणुव्रत कार्यकर्ताओं से ईको-फ्रेंडली दीपावली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। प्रदूषण मुक्त पर्यावरण वैश्विक अनिवार्यता बन गई है। पटाखों के माध्यम से जहां करोड़ों रुपए कुछ क्षण के आनंद के लिए फूंक दिए जाते हैं वहीं जहरीली हवा जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ का रूप ले लेती है।इस उद्देश्य से अणुव्रत कार्यकर्ता जहां स्वयं इको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प ले रहें हैं वहीं विभिन्न माध्यमों से इसका संदेश लोगों को दे रहे हैं।
संयोजिका ने बताया कि देश में 191 स्थानों पर अणुव्रत समितियां हैं जो देश में पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, सद्भावना, अहिंसा प्रशिक्षण, चुनाव शुद्धि जैसे विभिन्न मुद्दों पर जन अभियान चलाती हैं। ''ईको-फ्रेंडली दीपावली'' इसी दिशा में एक रचनात्मक कदम है। उत्सव हमारी समृद्ध परंपरा के प्रतीक हैं जिन्हें पूर्ण गरिमा के साथ मनाते हुए हम दिखावे और फिजूलखर्ची से बच सकते हैं।वही अणुव्रत समिति फारबिसगंज की अध्यक्षा श्रीमती प्रभा सेठिया ने बताया कि अणुव्रत विश्व भारती एक वैश्विक संस्था है। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में अणुव्रत आंदोलन अहिंसक और शांतिप्रिय समाज की रचना के लिए समर्पित है। दीपावली के शुभ अवसर पर जन साधारण आडंबर से बचे एवं ईको-फ्रेंडली उत्सव मनाने की ओर प्रेरित हो सके, इस उद्देश्य से अणुव्रत समिति के कार्यकर्ता विविध माध्यम अपना कर प्रयास कर रहे हैं। समिति प्रचार-प्रसार के दौरान पटाखों से प्रभावित लोगों की मार्मिक कहानी, बैनर, नुक्कड़ नाटक मंचन, वीडियो अपील के माध्यम से ईको-फ्रेंडली दीपावली आलेख लेखन एवं प्रकाशन सरीखें कई कार्यक्रम कर रही है।इस मौके पर अणुव्रत समिति अध्यक्षा- प्रभा सेठिया प्रचार प्रसार मंत्री विनीता बछावत समेत अणुव्रत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Next Story