बिहार

Buxar: स्टेशन पर चोरी करते दो आरोपित गिरफ्तार

Admindelhi1
14 Sept 2026 1:06 PM IST
Buxar: स्टेशन पर चोरी करते दो आरोपित गिरफ्तार
x
चोरी के मोबाइल समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बक्सर: रेल यात्रियों के सामान एवं मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ बक्सर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत रविवार को विशेष निगरानी एवं जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आरपीएफ की टीम ने बक्सर रेलवे स्टेशन से चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरपीएफ के अनुसार, स्टेशन परिसर में विशेष निगरानी के दौरान टीम को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (20), निवासी रघुनाथपुर, थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर तथा जितेंद्र पांडेय (28), निवासी शाहपुर, थाना शाहपुर, जिला भोजपुर के रूप में हुई है।

आरपीएफ ने दोनों के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया।

आरपीएफ बक्सर ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेलवे परिसर में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार सघन निगरानी और जांच अभियान जारी रहेगा।

Next Story