बिहार

Buxar: साइबर ठगों ने महिला से चार लाख 34 हजार 800 रुपये की ठगी की

Admindelhi1
27 Dec 2024 12:44 PM IST
Buxar: साइबर ठगों ने महिला से चार लाख 34 हजार 800 रुपये की ठगी की
x
"इनवेस्ट के रुपये निकासी में 4.34 लाख की ठगी"

बक्सर: इनवेस्ट के एक हजार रुपये निकासी के नाम पर साइबर ठगों ने शिल्पा कुमारी से चार लाख 34 हजार 800 रुपये की ठगी कर ली। नगर थाना के सहजानंदनगर निवासी अभय कुमार की पुत्री शिल्पी कुमारी ने 12 को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें दो मोबाइल नंबर व विभिन्न बैंकों के 10 खाताधारकों को नामजद बनाया गया है।

एफआईआर में पीड़िता ने कहा है कि 18 नवंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक एड देखा। उसे क्लीक करने के बाद एक वाट्सअप 7718989188 खुला। यह सुमित्रा एहिवार के नाम से था। उन्होंने मुझे हर दिन 20 टास्क पूरा करने को कहा गया। इसका टेलीग्राम लिंक दिया गया जो सुमित्रा बेहरा के नाम से था। प्रतिदिन टास्क पूरा करने की हिदायत के साथ एक वेबसाइट का लिंक दिया गया। उसके बाद खाता बनाने को बोला। उसके बाद इनवेस्टमेंट टास्क देना शुरू कर दिया। एक ग्रुप का लिंक दिया और उसमें जुड़ने को कहा गया। उस ग्रुप का नाम सुपर ग्रुप था।

मेरे द्वारा 10 अलग-अलग ट्रांसजंक्शन किया। उसके बाद कहा गया कि आपके द्वारा जो राशि जमा की गयी है उसकी निकासी के लिए आपको और पैसे देने होंगे। इसलिए कि आपका खाता फ्रीज हो गया है। खाता को अनफ्रीज करेंगे तभी आपके पैसे की निकासी संभव है। आपका क्रेडिट स्कोर रिकवर होने के बाद ही पैसे की निकासी होगी।

ऊर्जा सुरक्षा सुरक्षित करने का इंडियन ऑयल प्रतिबद्ध: बरौनी रिफाइनरी आयोजित होने वाले सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का को उद्घाटन करते हुए कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्यप्रकाश ने कहा कि देश की उर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंडियन ऑयल (बरौनी रिफाइनरी) प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक व सरकारी परिसंपत्तियों की सुरक्षा करना हरेक व्यक्ति की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

रिफाइनरीकर्मी इस दिशा में पूरी सतर्कता और सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन कर रहे हैं। भारतीय संसद की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष वाले सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत बरौनी रिफाइनरी में भी को सुरक्षा शपथ से हुई। इंडियन ऑयल के अध्यक्ष एएस साहनी, मानव संसाधन निदेशक रश्मि गोविल व रिफाइनरीज निदेशक अरविंद के संदेशों का वाचन परियोजना सीजीएम जीआरके मूर्ति, मानव संसाधन सीजीएम डा. प्रशांत राउत व टीएस एवं एचएसई के सीजीएम एसजी वेंक्टेश के द्वारा किया गया। सुरक्षा विषय पर आधारित जागरूकता पोस्टर का भी विमोचन किया गया। वरिष्ठ संचार प्रबंधक मीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा सफ्ताह 2024 के तहत सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला भी होगी।

Next Story