बिहार

जिला व्यापार संघ अध्यक्ष के पिता के निधन पर व्यवसायियों ने दी श्रद्धांजलि

Shantanu Roy
3 Nov 2022 6:03 PM GMT
जिला व्यापार संघ अध्यक्ष के पिता के निधन पर व्यवसायियों ने दी श्रद्धांजलि
x
बड़ी खबर
सहरसा। शहर के तिवारी टोला निवासी, प्रतिष्ठित व्यवसायी, राष्ट्रीय वैश्य महासभा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला व्यापार संघ सहरसा के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी के पिता स्व.बद्री चौधरी का निधन हो गया। यह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला युवा अध्यक्ष डॉ शशांक सुमन विक्की ने कहा कि स्वo बद्री चौधरी एक प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं बहुत अच्छे और नेकदिल इंसान थे। इनके निधन से व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हूं। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। वह एक सामाजिक व्यक्ति थे। वे लोगों के सुख दुख में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। इस दुख की घड़ी में उनके परिजन के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर साह, संरक्षक हरिहर प्रसाद गुप्ता,वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन बागची, शिवशंकर विक्रांत, प्रमंडल अध्यक्ष नरेश जयसवाल, जिला अध्यक्ष नरेश साह, प्रधान महासचिव मनोज कुमार चौधरी,बजरंग गुप्ता,राजनीति गुप्ता,बालमुकुंद गुप्ता,सुभाष कुमार चौधरी, संतोष गुप्ता, शक्ति गुप्ता,बालेश्वर भगत, सुरेश प्रसाद गुप्ता, कुमार अमर ज्योति, श्यामल पौदार,संतोष कुमार मुंगेरी, सरस्वती देवी, कामेश साह, शेखर सुमन, विजय गुप्ता, हरिलाल साह, सत्यनारायण साह, फुलेश्वर साह, सुबोध साह, डॉ विनोद कुमार, अरविंद प्रसाद,अभिषेक गुप्ता,रंजीत दास,मनोज मिलन,सुनील गुप्ता,पंकज कुमार,दीपक साह फोटो,रंजीत दास,कुश मोदी सहित अन्य लोगों ने निधन पर गहरा शोक जताया।
Next Story