बिहार

जली महिला की इलाज के दौरान मौत

Admin Delhi 1
7 Sept 2023 9:09 AM IST
जली महिला की इलाज के दौरान मौत
x
प्रताड़ना के डर से मैं बेटी को अपने घर ले गया

बेगूसराय: दौलतपुर पंचायत के वार्ड नंबर छह में 24 अगस्त की रात पारिवारिक कलह से आक्रोशित महिला द्वारा अपने शरीर में आग लगा लेने के बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के दौरान की सुबह जिंदगी की जंग हार गई.

महिला की मौत के बाद उसके मायके के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका का तीन वर्षीय इकलौता पुत्र जुनैद जौहर अपनी मां को खोजते हुए दहाड़ मारकर रोने लगा . मृतका के पिता दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के छपकी पड़ी पोस्ट लक्ष्मी सागर निवासी मो.सबिदुल शाह ने अपने दामाद के विरुद्ध दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा जिंदा जला कर मारने के प्रयास का मामला खोदावंदपुर थाना में दर्ज कराया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दौलतपुर निवासी स्व. इदरीश के पुत्र जहांगीर को गिरफ्तार कर 26 अगस्त को ही जेल भेज दिया था. उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2008 में अपनी बेटी गुलनाज खातून की शादी खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर वार्ड छह निवासी स्व. इदरीश के पुत्र मो. जहांगीर के साथ की थी. शादी के एक साल बाद से ही जहांगीर एवं उनके परिजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा.

‘प्रताड़ना के डर से मैं बेटी को अपने घर ले गया’

तलाक की धमकी के पश्चात हमने अपने दामाद एवं उनके परिजनों के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद दायर किया था जो न्यायालय में लंबित है. प्रताड़ना के डर से मैं अपने बेटी को दौलतपुर से अपने घर ले गया. सामाजिक पंचायती के बाद प्रताड़ित नहीं करने की बात कहते हुए 20 फरवरी 2023 को मेरा दामाद मेरी बेटी को अपने घर ले आया. 25 अगस्त 2023 को रिश्तेदारों के माध्यम से मालूम हुआ कि मेरी बेटी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया है. मेरा दमाद मो. जहांगीर, मेरी बेटी का देवर नजीर शाह व मो. तनवीर, ननद जलीना खातून, सास मरियम खातून सभी एकमत होकर गुरुवार की मध्य रात्रि में मेरी बेटी के शरीर पर किरोसिन तेल डालकर जला दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई है. गंभीर रूप से झुलसी गुलनाज खातून का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा था. वहां वह लगभग 12 दिनों तक मौत से जूझते हुए की सुबह जिन्दगी की जंग हार गई. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि इस मामले में नामजद पति को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज दिया गया है.

Next Story