बिहार

भौंरा ने दो सगे भाई सहित तीन बुजुर्ग किसान पर किया हमला, एक की मौत

Rani Sahu
27 Sep 2022 9:28 AM GMT
भौंरा ने दो सगे भाई सहित तीन बुजुर्ग किसान पर किया हमला, एक की मौत
x
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखण्ड में भौंरा ने दो सगे भाई सहित तीन बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। जिसके कारण एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। जबकि दो किसान की परबत्ता पीएसची में इलाज जारी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के नयागांव शिरोमणी टोला निवासी 88 वर्षीय किसान रामविलास सिंह, 80 वर्षीय निरंजन सिंह उर्फ तिरो सिंह एवं स्व चंद्रदेव राय का 40 वर्षीय पुत्र रंजय राय पर भौरा की झुंड ने तीनों पर अचानक हमला कर दिया। जिसके कारण रामविलास सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इसका छोटा भाई निरंजन सिंह व रंजय राय गम्भीर से जख्मी हो गया। जिसका इलाज परबत्ता पीएचसी में किया जा रहा है।
बताया जाता है कि तीनों किसान मंगलवार की सुबह जोरावरपुर पंचायत के कवेला नासमोड बहियार में पशु के लिए बैलगाड़ी से घास लाने गया था। बथान पहुँचने से पहले पेड़ पर बैठे भौरा का झुंड ने तीनों किसान पर हमला कर दिया। बुजुर्ग किसान रामविलास सिंह और निरंजन सिंह बैलगाड़ी से कूदकर नहीं भाग सका। जबकि वहीं मौजूद रंजय राय भागने में सफल रहा। रंजय ने घटना की जानकारी ग्रामीण और परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुँचकर अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने रामविलास को मृत घोषित कर दिया। जबकि निरंजन सिंह को भर्ती कर इलाज जारी कर दिया।
इधर, घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इधर, सुधीर कुमार राम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक के आश्रितों को मुआवजे की राशि जिला प्रसाशन को देनी चाहिए।
Next Story