बिहार

दबंगों ने दो भइयों को पिटा, बहन ने छेड़खानी की थी थाने में शिकायत

Admin4
1 July 2023 1:52 PM GMT
दबंगों ने दो भइयों को पिटा, बहन ने छेड़खानी की थी थाने में शिकायत
x
जमुई। जमुई महिला के छेड़छाड़ की शिकायत करने की सजा उनके भइयों को मिला है। बता दे की छेड़छाड़ की शिकायत थाने में करने पर नाखुश दबंगों ने 2 भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इन घायलों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के इंदपै गांव निवासी रतन ठाकुर और उसका भाई अरुण ठाकुर के रूप में हुई है। दरअसल, यह पूरा मामला बीते 23 जून का है। टाउन थाना क्षेत्र में महिला शौच करने के लिए खेत की ओर गई थी। तभी इंदपै गांव के दबंग प्रवृत्ति के संदीप ठाकुर और चंदन ठाकुर के द्वारा छेड़छाड़ किया गया था। वही जब उसे बचाने उसके पति पहुंचे तो दबंगों ने मिलकर पति को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसको लेकर टाउन थाने में आवेदन दिया गया था।
वही थाने में शिकायत करने से नाराज दबंगों ने शनिवार को गांव के पास स्थित मंदिर में पूजा करने गए रतन ठाकुर और अरुण ठाकुर से मारपीट किया। वही घायल रतन ठाकुर ने बताया कि थाने में शिकायत करने पर इंदपै निवासी रविंद्र ठाकुर, सूरज ठाकुर, चंदन ठाकुर, संदीप ठाकुर सहित अन्य दबंगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। वही इस घटना की जानकारी के बाद टाउन थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही इस मामले को लेकर टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि इस तरह के मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया जाएगा तो पूरे मामले की जांच करते हुए दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
Next Story