बिहार

भाई ने गला दबाकर बहन को नदी में फेंका

Shantanu Roy
8 May 2022 11:02 AM GMT
भाई ने गला दबाकर बहन को नदी में फेंका
x

बिहार। बिहार के बगहा में प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने बहन को गौतम बुद्ध सेतु पर लाकर पहले गला दबाया, उसके बेहोश होने पर मरा समझ गंडक नदी में फेंक दिया। घटना शुक्रवार रात की है। यह संयोग था कि किशोरी जहां गिरी, वहां पानी नहीं था। होश आने पर चीख-पुकार पर तरबूज तोड़ रहे किसानों ने उसे देखा और पुल पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचित किया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकालकर इलाज के लिए मधुबनी पीएचसी में भर्ती कराया गया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि सगे भाई ने इस घटना को अंजाम दिया है।

एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि किशोरी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। किशोरी (16) यूपी के विशुनपुरवा थाने के एक गांव की है। किशोरी को एक युवक से प्रेम है। दोनों ने घरवालों से चुपके शादी कर ली। इससे उसका भाई समेत परिजन नाराज थे। शुक्रवार को वह किशोरी को घुमाने के बहाने गौतम बुद्ध सेतु पर लाया। नदी दिखाने के बहाने उसे बाइक से उतारा और गला दबाकर किशोरी को पुल से नीचे फेंक दिया, लेकिन वह जहां गिरी वहां रेत का टीला था। इससे वह बच गई।
जानकारी के अनुसार यूपी के कुशीनगर जिले के विशुनपुरवा के एक गांव की किशोरी को लगभग चार वर्ष पूर्व गोसाईपट्टी निवासी महेश मधेशिया से प्रेम हो गया। दोनों अक्सर मिलने लगे और मोबाइल पर बातें करने लगें। दोनों के प्रेम प्रसंग की कहानी लड़की के भाभी को पता चल गया। उसने दोनों की प्रेम प्रसंग की कहानी अपनी सास को बता दिया। सास ने लड़की से मोबाइल छीन लिया। बावजूद दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए। लड़की के परिजन दूसरे जगह शादी का दबाव बनाते रहे। इस दौरान किशोरी ने चार माह पहले मंदिर में शादी रचा ली।
शादी रचाने के बाद लड़की लगभग 25 दिन ससुराल रहकर अपने मायके आई। थाने में तय हुआ कि दोनों की शादी दो साल बाद किशोरी के बालिग होने पर की जाएगी। बावजूद इसके लड़की के परिजन लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। उस शादी का लड़की विरोध कर रही थी। नाराज परिजनों ने लड़की की हत्या की साजिश रची। शादी से इनकार करने पर परिजनो ने लड़की को जान से मारने का प्लान तैयार कर लिया और शुक्रवार को भाई के द्वारा भाभी के घर घुमाने का बहाना बनाकर लड़की को मोटरसाइकिल से धनहा गौतम बुद्ध सेतु लाया गया। लड़की ने भाभी के घर जाने वाला रास्ता नही होने की बात कही गयी। जिसपर भाई ने किसी जरूरी काम से दोस्त के घर जाने की बात कही।
धनहा पुल पर एकांत होने का फायदा उठाते हुए भाई व्यास निषाद और भतीजा शिव बचन निषाद ने लड़की को बाइक से उतार कर उसका गला और मुंह व गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। इस दौरान लड़की बेहोश गई। लड़की को मरा समझकर भाई ने उसे नदी में फेंक दिया। होश आने पर लड़की ने शोर मचाया। अंधेरा होने के कारण लड़की को कुछ समझ नहीं आ रहा था। चीख-पुकार की आवाज सुनकर तरबूज की खेती करने वाले किसान मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना थाना पर दिए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए तीन घंटे बाद लड़की को नदी से निकाला गया।
Next Story