बिहार

देवर ने चाकू की नोक पर भाभी का किया बलत्कार

Admin4
25 Nov 2022 6:46 PM GMT
देवर ने चाकू की नोक पर भाभी का किया बलत्कार
x
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में दुष्कर्म पीड़िता को 5 दिनों से पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ गये। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वही इसके बाद पीड़िता महिला ने परेशान होकर 3 बच्चों को लेकर सीनियर SP के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के देवर ने ही चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह न्याय के लिए भटक रही है। वही इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बताया कि 21 नवंबर की देर शाम उसके देवर ने चाकू का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वही पीड़ित महिला ने बताया की उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं थे और देवर ने रस्सियों से बांधकर गलत काम किया। वही पीड़िता ने इस मामले को लेकर उसने पहले इसकी शिकायत अपने ससुरलवालों से की, परंतु पति सहित उनके ससुरलवालों ने उनकी एक नहीं सुनी।
वही इसके बाद पीड़िता ने अपने नजदीकी थाने के अलावा महिला थाने भी पहुंची। लेकिन महिला थाना प्रभारी नीता कुमारी ने उनकी एक नहीं सुनी और थाने से निकल जानें को कहा। इसको लेकर शुक्रवार को महिला अपने 3 बच्चे के साथ सीनियर SP बाबूराम के पास पहुंची और मामले में उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई के लिए गुहार लगायी। पीड़िता ने बताया की 4 दिन बीत जाने पर भी उनका मेडीकल टेस्ट नहीं हो पाया है। उसने बताया कि उनके पति और ससुरालवाले के साथ पुलिस की मिलीभगत है। वही पीड़ित महिला ने कहा है उनके पति बिना तलाक दिए किसी अन्य महिला के साथ निकाह कर लिया है।

Admin4

Admin4

    Next Story