बिहार

भाई-पिता ने युवक को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

Shantanu Roy
25 Jun 2022 6:50 PM GMT
भाई-पिता ने युवक को पीट-पीटकर किया लहूलुहान
x
बड़ी खबर

आरा। शहर के नगर थाना अंतर्गत बिंदटोली से देर रात एक खौफनाक घटना सामने आई। घटना बिंदटोली मोहल्ले के सिद्धनाथ मंदिर के पास का है। जहां जमीनी विवाद को लेकर भाई और पिता ने मिलकर अपने ही बेटे को धारदार हथियार से गर्दन और शरीर पर बेरहमी से वार किया। इस घटना में अधेड़ बुरी तरह लहूलुहान और गंभीर तरीके से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे आरा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां उसका इलाज कराया गया। घटना आधी रात का बताया जा रहा है।

पूरी जानकारी के मुताबिक बिंदटोली निवासी श्याम सुंदर प्रसाद और उसका 48 वर्षीय बेटा अशोक सोनी उर्फ पप्पू के साथ संपत्ति बटवारे को लेकर चार महीनों से विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से अशोक सोनी अपने पूरे परिवार को लेकर बैंगलोर में रहते हैं, लेकिन कुछ ही दिन पहले वो बैंगलोर से आरा वापस आए थे। बात सिमटने के बजाय और बढ़ गई और संपत्ति बंटवारे में अपने ही भाई और पिता दोनों ने मिलकर अशोक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया और गर्दन को काट दिया। जिसमें अशोक के शरीर पर कई जख्म पड़ गए और वो बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
कटा गर्दन और बहता खून लेकर युवक पहुंचा थाना
संपत्ति बंटवारे में हुए जानलेवा हमले में घायल अशोक कुमार अपने घर बिंदटोली से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नगर थाना रात में लगभग एक बजे के आस पास पहुंचा। युवक को देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। घायल और लहूलुहान व्यवस्था में देखकर पुलिस ने जल्दी से युवक को आरा सदर अस्पताल ले गई। जिसके बाद उसका इलाज कराया।
जमीन को लेकर पिता भाई ने काटा गर्दन
घायल युवक अशोक सोनी ने बताया कि आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक के पास सोनार (ज्वेलरी) की दुकान है। उसी दुकान को लेकर दोनों भाइयों में विवाद करीब चार महीनों से चल रहा था। इधर बात काफी बढ़ गई और रात में दोनों भाइयों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई। जिसमें अशोक के पिता श्याम सुंदर ने अपने छोटे बेटे पिंटू के साथ मिलकर अशोक को लोहे के धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसमें उसकी गर्दन कट गई और शरीर पर भी कई जगह हथियार से मारा गया। वही आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
Next Story