बिहार

पैसा मांगने पर भाई ने अपने बहन को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Kajal Dubey
29 May 2022 4:20 PM IST
पैसा मांगने पर भाई ने अपने बहन को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
x
जब वह अपने दिए पैसे मांगने भाई के पास गई तो वह आक्रोशित हो गया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
बिहार के सीवान जिले में एक सौतेले भाई ने अपनी बहन को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का नाम श्रीपति देवी है जिसकी उम्र करीब 47 साल है। यह घटना शनिवार को सीवान के नौरंगा गांव में हुई।
श्रीपति देवी ने आरोप लगाया है कि उसने अपने सौतेले भाई विनोद कुमार साह को कर्ज के रूप में डेढ़ लाख रुपये दिए थे। और जब वह अपने दिए पैसे मांगने भाई के पास गई तो वह आक्रोशित हो गया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
शोरगुल सुनकर मौके पर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भाई ने बहन को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसको तरवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने से मना कर दिया और स्थिति गंभीर बताते हुए महिला को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
महिला का बयान दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला से जुड़े लोगों ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है वहीं सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों ने महिला को बाहरी जगहों पर दिखाने की सलाह दी है। गांव में हुई इस घटना के बाद सदर अस्पताल सीवान में नगर थाने की पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राइवेट कंपनी में काम करती है महिला
महिला की शादी गोपालगंज के थावे के रहने वाले राजेंद्र शाह के साथ हुई थी। पति और महिला दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
Next Story