बिहार

छपरा के पोखर में डूबा बालक

Admin Delhi 1
21 July 2023 2:55 PM IST
छपरा के पोखर में डूबा बालक
x

छपरा न्यूज़: छपरा के परसा में एक बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को शव मिलने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया है। बुधवार की शाम लड़का अपने परिजनों के साथ खेत में काम करने गया था। उसी समय उसकी मौत हो गई।

गुरुवार की सुबह शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अंश कुमार (9) के रूप में हुई है। घटना परसा थाना क्षेत्र के सुगनी गांव की है। परिजनों ने बताया कि लड़का बुधवार की शाम में अपने परिजनों के साथ खेत की तरफ घूमने गया। परिवार वाले खेती-किसानी में व्यस्त हो गए।

बालक पास के एक गहरे गड्ढे में स्नान करने उतर गया। गड्ढे में ज्यादा पानी होने के चलते डूब गया। घंटों तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को दोबारा गोताखोरों और परिजनों द्वारा खोजबीन की गई। शव पानी भरे गड्ढे के तलहटी से बरामद हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया।

Next Story