
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सासाराम के संझौली थाना क्षेत्र इंग्लिशपुर गाव के पास अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। जिसमे एक घायल की स्थिति चिंताजनक है। जिसे रेफर कर दिया गया। सासाराम-आरा स्टेट हाइवे पर बारात से अपने गांव जाने के क्रम में यह दुर्घटना घटी। बताया जा रहा है कि शिवसागर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव से बारात में शामिल होकर मंगलवार की देर रात बेलेरो से सवार हो कर पांच लोग बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के जमोढ़ी गांव लौट रहे थे। लौटने के क्रम में संझौली के पास चालक को झपकी आ गई।
जिससे बोलेरो इंग्लिशपुर गांव के पास पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद घायलों ने परिजनों को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पुलिस के सहयोग से परिजन सभी घायलों को इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Admin2
Next Story