बिहार

बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

Rani Sahu
3 Dec 2022 12:26 PM GMT
बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
x
कैमूर : कैमूर जिले के अधौरा जंगल पथ पर बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक बताया गया कि घायल व्यक्ति चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव निवासी दीनदयाल बिंद के 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है।
धरती माता के दर्शन के लिए जा रहा था अधौरा जंगल पथ
घायल बाइक चालक अपने गांव से अधौरा जंगल पथ पर धरती माता के दर्शन करने के लिए जा रहा था। तब ही अचानक धरती माता से पहले एक मोड़ पर तेज रफ्तार में आ रहा बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जहां बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सड़क किनारे जख्मी अवस्था में चिल्ला रहा था बाइक चालक
जिसके बाद घायल सड़क के किनारे जख्मी अवस्था में चिल्ला रहा था। तभी कुछ देर बाद जंगल के रास्ते से कुछ मुसाफिर आते हुए देखा तो मोटरसाइकिल में दबा युवक को बाहर निकाला और उसी रास्ते से आ रहे एक वाहन पर घायल युवक को बिठाकर लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया।
घायल बाइक चालक को स्थानीय ने पहुंचाया अस्पताल
उसके बाद घायल के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। इधर सदर अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने घायल युवक का इलाज करना शुरू कर दिया। वहीं चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। पर हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story