बिहार

मासूम के ऊपर गिरी खौलती दाल, बूरी तरह से झुलसे

Rani Sahu
27 Sept 2022 4:21 PM IST
मासूम के ऊपर गिरी खौलती दाल, बूरी तरह से झुलसे
x
औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में एक मासूम के ऊपर गरम दाल की पूरी पतीली गिर गई। जिससे मासूम बूरी तरह से झुलस गया। उसकी हालत अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही। घायल मासूम की पहचान उसी मुहल्ले निवासी मुन्ना पासवान के पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में कि गई। मासूम बच्चे की उम्र 1 वर्ष 8 माह बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को घर मे खाना बन रहा था। घर की महिलाएं रसोई में खाना बनाने में लगी हुई थी। खाना बनाने के दौरान मां बच्चे को बिस्तर पर सुला दी थी। मासूम बच्चे उसी जगह के आसपास सोया हुआ था। तभी दाल बनाकर महिलाएं रख रही थी। तभी अचानक महिला अनियंत्रित हो गयी जिससे गरम दाल की पूरी पतली मासूम के ऊपर गिर गया। जिससे मासूम बच्चा पूरी तरह से झुलस गया।
आनन फानन में मासूम को सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया रेफर कर दिया गया। हादसे में मासूम बच्चे का पूरा शरीर जल गया है।
Next Story