बिहार

बहियार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Shantanu Roy
4 May 2023 12:31 AM IST
बहियार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
x
बड़ी खबर
बेगूसराय। गढ़पुरा थाना क्षेत्र के जील्ला बाहा बहियार के एक बांसबारी से बुधवार की देर शाम पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक कोरैय निवासी कृष्ण नंदन सिंह का पुत्र राघव कुमार है। जानकारी के अनुसार राघव बुधवार की दोपहर ही अपने मां-पिता के साथ बहन के यहां से लौटा था। सुजानपुर चौक स्थित हाट जा रही कुछ महिलाओं के द्वारा बगीचे में उक्त युवक को लटका देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना के संबंध में परिजनों और पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया तथा मामले की छानबीन जुट गए हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
Next Story