
x
न्यूज़ क्रेडिट : firstbihar.com
बड़ी खबर बगहा की है, जहां यूपी-बिहार सीमा पर एक नाव पलट गई। इस नाव पर कई लोगों के सवार होने की सूचना है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बड़ी खबर बगहा की है, जहां यूपी-बिहार सीमा पर एक नाव पलट गई। इस नाव पर कई लोगों के सवार होने की सूचना है। हालांकि जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ किसी को कोई क्षति नहीं हुई है। सभी लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली।
बताया जा रहा है कि नाव पर 6 से भी ज्यादा लोग शामिल थे। इस हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। नाव यूपी की ओर से लौट रही थी। यूपी-बिहार सीमा पर पहुंचते ही नाव पलट गई। हादसे के बाद नाव समेत बाइक का कोई अता पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ नाव ओवरलोड होने के कारण के कारण बांसी नदी में डूब गई। घटना जिले के धनहा थाना क्षेत्र के बरवा सिसवा घाट की बताई जा रही है।
Next Story