बिहार

कटिहार में नाव हादसा: नदी में डूबे दस लोग

Rani Sahu
15 Oct 2022 6:12 PM GMT
कटिहार में नाव हादसा: नदी में डूबे दस लोग
x
बिहार के कटिहार में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बरारी प्रखंड क्षेत्र के मरघिया में यात्रियों से भरी नाव बरंडी नदी में डूब गई। हादसे में 10 लोग नदी में डूब गए। घटना की जानकारी लगते ही राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में अभी पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। दो महिलाओं का शव नदी से निकाले जा चुके हैं। तीन अन्य लोगों को डूबने से बचा लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, नाव में सवार ज्यादातर ग्रामीण मजदूरी करके लौट रहे थे। उनके साथ बच्चे और महिलाएं भी थीं। बीच नदी में अचानक नाव डगमगा गई और हादसा हो गया। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
बाल-बाल बचे थे नीतीश
इससे पहले नीतीश कुमार की नाव भी आज गंगा नदी के किनारे स्थित छठ घाट के निरीक्षण के दौरान जेपी सेतु के एक खंभे से टकरा गई थी। घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि सीएम नीतीश सहित नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।
तेज हवा के कारण बिगड़ा संतुलन
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार नाव पर सवार होकर गंगा नदी में छठ घाटों पर हो रही साफ सफाई का जायजा लेने गए थे लेकिन इसी दौरान तेज हवा के चलते नाव का संतुलन बिगड़ गया जिससे नाव पिलर से टकरा गई। बता दें कि दिनों भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है जिसके कारण नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
Next Story