बिहार

जमीन जोतने को लेकर हुई खूनी संघर्ष, दबंगों ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मारी गोली

Rani Sahu
27 Jun 2022 7:42 AM GMT
जमीन जोतने को लेकर हुई खूनी संघर्ष, दबंगों ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मारी गोली
x
बिहार के भोजपुर जिले में जमीन जोतने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया

बिहार के भोजपुर जिले में जमीन जोतने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की यह घटना है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ाल में जुट गई। सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पिपरा गांव निवासी तपेश्वर सिंह और माना सिंह उर्फ रामजी सिंह के बीच खेत जोतने को लेकर विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों की ओर से हो रही कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इस बीच एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के लोागें पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
गोली लगने से घायल अंकित कुमार ने बताया कि विवाद को लेकर हमलोग शिकायत करने माना सिंह के घर पर गए थे, इसी दौरान माना सिंह के बेटे मनोज और सरोज ने फायरिंग करते हुए पांच लोगों को घायल कर दिया। गोलीबारी की घटना के बाद दबंगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं आने दिया जा रहा था। किसी तरह पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
इस बीच घायलों का इलाज कर रहे सदर अस्पताल के सरकारी डॉक्टर ने बताया कि जगदीशपुर रेफरल अस्पताल से पांच लोगों को रेफर किया गया है, जिन्हें गोली लगी है। फिलहाल सभी लोगों का एक्सरे कराकर बेहतर इलाज किया जा रहा है।


Next Story