
x
बेगूसराय .बेगूसराय मे खूनी संघर्ष है जारी मामूली विवाद को लेकर दबंग परोसी ने दिया घटना को अंजाम। जहां दबंगों ने घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की समेत तीन महिला को लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान दबंगों ने कुदाल से भी हमला किया। जिसके बाद नाबालिक सहित तीन महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें दो लोगों का इलाज स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। वही एक महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना छौराही थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव की बताई जाती है। घायल महिला की पहचान बरदाहा गांव निवासी रामचंद्र महतो की 48 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में की गई है। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने बताया कि 10 धुर विवादित जमीन है। जिस जमीन पर जबरन दबंग पड़ोसियों के द्वारा घर बनाने का काम किया जा रहा था।
वहीं घर बनाने से मना किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया इससे भी मन नहीं भरा तो कुदाल से हमला कर दिया। इस पिटाई में नाबालिक लड़की समेत तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसमें महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि दबंग व्यक्ति है और जान से मारने की लगातार धमकी दी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि बाहर से भी अपराधी को बुलाकर दबंग पड़ोसी लाया था।और घर में घुसकर सभी लोगों को बेरहमी से पिटाई कर दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि दस धुर जमीन को लेकर कई बार पंचायत भी किया गया। लेकिन दबंग व्यक्ति पंचायत को भी नहीं मानने को तैयार है और जबरन वह जमीन को कब्जा करना चाहता है।
इस घटना के बाद पूरे परिवार डरे समे बने हुए हैं। वही इस मामले में थोड़ा ही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर तीन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी कर रही है।फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story