बिहार

भोजपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, छह महिला समेत बीस लोग बुरी तरह जख्मी

Rani Sahu
28 Sep 2022 8:26 AM GMT
भोजपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, छह महिला समेत बीस लोग बुरी तरह जख्मी
x
भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत मोखालिसा गांव में मंगलवार को घर में बच्चो के द्वारा ईंट फेंकने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में जमकर लाठी–डंडे से मारपीट हुई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के घर पर जमकर ईंट–पत्थर भी फेके । इस मारपीट दोनों पक्षों से छह महिला समेत बीस लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के जख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक पक्ष से कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत मोखालिसा गांव निवासी अनिल कुमार राम,सचिदानंद,राजेंद्र राम, रितेश कुमार,कालपातो देवी, आत्मा कुमार,लाल बहादुर राम चंदन कुमार एवं परमात्मा राम शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से उसी गांव के निवासी गनी पासवान,रामलायक पासवान, विनोद पासवान,राजकुमारी देवी, सरोज पासवान,गीता देवी,उषा देवी,एतवारो कुंवर,गौतम कुमार रीभा देवी एवं मंजय कुमार शामिल है।
इधर एक पक्ष के अनिल कुमार राम ने बताया कि दूसरे पक्ष द्वारा एक हफ्ते से घर में ईटा फेंका जा रहा है। जिसको लेकर रोज दिन भर में एक बार तो कहासुनी हो जाती है। मंगलवार को भी दूसरे पक्ष द्वारा उनके घर में दो बार ईंट फेंका गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और जमकर मारपीट की। जिसमें दोनों पक्षों से बीस लोग जख्मी हो गए।
जबकि दूसरे पक्ष के राम लायक पासवान ने बताया कि दो माह पूर्व उनकी भतीजी से दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा टोनबाजी की गई थी। इसके साथ ही कई रोज से दूसरे पक्ष द्वारा उनके घर में ईंटा फेंका जा रहा है। आज सुबह भी उनके द्वारा घर में ईटा फेका गया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई के दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और जमकर मारपीट की। जिसमें दोनों पक्षों से छह महिला समेत बीस लोग जख्मी हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।
Next Story