बिहार

आर बी एस कॉलेज अंदौर परिसर में प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता आयोजित

Shantanu Roy
10 Dec 2022 11:13 AM GMT
आर बी एस कॉलेज अंदौर परिसर में प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता आयोजित
x
बड़ी खबर
बिहार। स्थानीय राम बहादुर सिंह कॉलेज अंदौर के परिसर में प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख जवाहरलाल राय, भाजपा नेता राज कपूर सिंह, बीइओ डॉ मधुकर प्रसाद सिंह, एवं शिक्षा समिति की अध्यक्ष रिंकू कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में अन्नु कुमारी उच्च विद्यालय मोहिउद्दीननगर व रंजीत कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवैसिंहपुर,12 वर्ष 80 मीटर दौड़ प्रियांशु कुमारी उ. मध्य विद्यालय बोचहा व सुमित कुमार मध्य विद्यालय सुल्तानपुर पश्चिम,अंडर 14 वर्ष लंबी कूद सलोनी कुमारी एवं विक्रम कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेमनपुर, अंडर 14 ड्यूज बॉल थ्रो आशुतोष कुमार मध्य विद्यालय मोहिउद्दीननगर व स्मिता कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिंहपुर, अंडर 12 ड्यूज बॉल थ्रो गुलशन कुमार मध्य विद्यालय बिंद बोचहा व नुसरत प्रवीण मध्य विद्यालय नंदनी, अंडर 12 लंबी कूद प्रियांशु कुमारी वह गुलशन कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिंद बोचहा। अंडर 14 100 मीटर दौड़ गुलजार कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिंहपुर, पायल कुमारी मध्य विद्यालय चापर चुने गए। मौके पर एच एम मधुकर कुमार, प्रदीप कुमार,अरविंद कुमार सिंह,पूनम कुमारी,निभा कुमारी, वीणा कुमारी, कामिनी देवी सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Next Story