बिहार

भाजयुमो ने निकाला तिरंगा बाइक रैली, विधायक ने भी लिया भाग

Shantanu Roy
14 Aug 2022 5:19 PM GMT
भाजयुमो ने निकाला तिरंगा बाइक रैली, विधायक ने भी लिया भाग
x
बड़ी खबर
अररिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर द्विजदेनी मैदान से नगर भ्रमण के लिए बाइक रैली निकाला गया| बाइक रैली में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा - झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे नारा लगाते हुए देशभक्ति से ओत प्रोत दिखे | तिरंगा यात्रा में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने भाग लिया।
विधायक विद्यासागर केशरी ऊर्फ मंचन केशरी ने कहा कि भारत के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को हर्षोल्लास से मानने का आग्रह किया है।जिसमें 13 से 15अगस्त तक सभी को अपने घर पर तिरंगा ध्वज लगाना है। आज उसी कड़ी में भाजयुमो के बैनर तले युवा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है |
Next Story