बिहार
18 सितंबर को बिहार आएंगे BJP के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
Shantanu Roy
17 Sep 2022 10:26 AM GMT

x
बड़ी खबर
पटना। बिहार भाजपा की जिम्मेवारी मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पहली बार 18 सितंबर को बिहार आ रहे हैं। पूर्व मंत्री नितिन नवीन, पूर्व विधान पार्षद किरण घई और भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 18 सितंबर को बिहार आएंगे।
उसी दिन वे ज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक 'मोदी 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी' का विमोचन करेंगे। नवीन ने बताया कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 वर्षों का सफरनामा दायित्व बोध के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा के भाव से किए गए परिणामदायी कार्यों का ऐसा दस्तावेज है, जिसे देश की जनता की स्वीकृति प्राप्त है। सुरेश रूंगटा ने कहा कि रूपा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में संकलित आलेखों के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसे स्वप्न द्रष्टा राजनेता का चित्र उभरता है, जो सपने देखता है- बड़े और असंभव लगने वाले सपने पूरे करने में लग जाता है।
Next Story