बिहार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करेगी

Admin Delhi 1
6 March 2023 9:15 AM GMT
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करेगी
x

पूर्वी चम्पारण: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बगहा में देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के लोकसभा में 31 जनवरी 2023 को दिए गये अभिभाषण एवं बूथ सशक्तिकरण पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, बगहा विधायक राम सिंह, कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रभारी सह पूर्व विधायक सच्चिदानंद सिंह, जिला प्रभारी आनंद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात वंदे मातरम और आगत अतिथियों का स्वागत किया गया।

बगहा भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक राम सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में विषय प्रवेश कराते हुए महामहिम राष्ट्रपति के संसद में दिए गए अभिभाषण एवं बूथ सशक्तिकरण पर अपना विचार व्यक्त किये।

राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने बगहा जिला अंतर्गत सभी बूथों की स्थिति पन्ना प्रमुखों के चयन एवं संगठनिक विस्तार पर विधिवत प्रकाश डाला। उन्होंने "हमारा बूथ सबसे मजबूत" के नारों को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। बुथ सशक्तिकरण पर उनका वक्तव्य काफी सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रभारी सह पूर्व विधायक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 20 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं में बनाए गए प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बगहा के विधायक श्रीराम सिंह ने किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष सह जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने किया।

Next Story