
x
पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी CM तार किशोर प्रसाद, पूर्व डिप्टी CM रेणु देवी और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को आवास खाली करने का नोटिस बिहार सरकार के द्वारा दिया गया है। साथ ही नोटिस में यह भी कहा गया है कि आवास खाली ना किये जाने पर जुर्माना देने को भी कहा गया है। वहीँ नोटिस की जानकारी मिलते ही BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने महागठबंधन सरकार पर करारा हमला बोला है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री देवी विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को आवास खाली के जाने का रास्ता काटने नोटिस दिया है नहीं खाली किए जाने पर जुर्माना का भी नोटिस दिया गया है।
संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पिछले कई महीनों से बिना किसी सदन के सदस्य रहे बिना सरकारी आवास में रह रहे हैं आखिर इनको क्यों नहीं नोटिस दिया गया और नीतीश कुमार नोटिस जारी करवा कर जुर्माना वसूलने की बात कर रहे हैं।

Admin4
Next Story