
x
Patna पटना। बिहार भाजपा की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहली बार राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान उन्हें मिथिला पेंटिंग सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और बिहार में संगठन के विस्तार और सशक्त बनाने के अभियान को सफल बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
दिल्ली दौरे के क्रम में सरावगी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार के विकास सहित संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बिहार के सम्यक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और संगठनात्मक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इन वरिष्ठ लोगों से प्राप्त मार्गदर्शन मेरे कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगा।
दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से भी शिष्टाचार मुलाकात की और उनसे संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस क्रम में उन्हें कई विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस क्रम में दोनों के बीच काफी देर तक बिहार के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इससे पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष ने एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर एसआईआर से वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण और घुसपैठियों के नाम काटे जा रहे हैं तो विपक्ष को दर्द क्यों हो रहा है।
एसआईआर के मुद्दे पर नई दिल्ली में बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार में भी राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर यात्रा की थी। यह असल में कोई पब्लिक मुद्दा नहीं है। बिहार चुनावों में एक भी व्यक्ति ने शिकायत नहीं की कि वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब था या वे वोट नहीं दे पाए। विपक्ष के पास कोई असली मुद्दा नहीं है। वे बस चाहते हैं कि बांग्लादेशी या रोहिंग्या वोटर लिस्ट में बने रहें। यह मुमकिन नहीं है। चुनाव आयोग पूरे देश में वोटर लिस्ट को लगातार अपडेट और सही करता रहता है। यह बिहार में भी हुआ था और बंगाल में भी हो रहा है। यह एक तरह का संवैधानिक और सही काम है।
Tagsसंजय सरावगीबिहार भाजपा अध्यक्षदिल्ली दौराजेपी नड्डाअमित शाहमिथिला पेंटिंगविनोद तावड़ेसंगठन विस्तारएसआईआरवोटर लिस्ट शुद्धिकरणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





