बिहार

BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा- नीतीश कुमार हकीकत में बने हुए हैं 'Rubber Stamp' मुख्यमंत्री

Shantanu Roy
31 Aug 2022 11:30 AM GMT
BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा- नीतीश कुमार हकीकत में बने हुए हैं Rubber Stamp मुख्यमंत्री
x
बड़ी खबर
पटना। बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके उप मुख्यमंत्री पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव के कारनामों को छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार हकीकत में रबर स्टैंप मुख्यमंत्री बने हुए हैं। डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य में आपराधिक घटनाओं में अभूतपूर्व तरीके से वृद्धि हुई है, जिससे राज्य की स्थिति काफी भयावह होती जा रही है। आज भी एक छोले-भटूरे बेचने वाले को मौत के घाट उतार दिया गया।
राज्य में कानून-व्यवस्था इतने निचले स्तर पर जा चुकी है कि छोटे-मोटे व्यवसाय करने वाले, बेगूसराय के भाजपा मंडल प्रभारी से लेकर गोपालगंज में 5 साल की छोटी बेटी तक सुरक्षित नहीं है। अपराधी खुले घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री श्री कुमार पर हमला बोला और कहा कि कुमार हकीकत में 'रबर स्टैंप' मुख्यमंत्री बने हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आज राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के कारनामे को छुपाने का काम कर रहे हैं।
Next Story