बिहार
गृह मंत्री की जनभावना सभा की सफलता को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
Shantanu Roy
21 Sep 2022 5:59 PM GMT

x
बड़ी खबर
अररिया। भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित जनभावना सभा की सफलता और अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के आवास पर स्थित जनसम्पर्क कार्यलय में हुई।जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा एवं भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने भाग लिया।
गृह मंत्री की रैली को सफल बनाने हेतु बैठक में रणनीति तैयार करने के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा की ओर से दिशा निर्देश दिया गया। फारबिसगंज से अधिक से अधिक संख्या में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सहभागिता हो इस विषय पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वीणा देवी, जिलाध्यक्ष मधु देवी, नगर अध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला महामंत्री शिवानी सिंह, नीलिमा साह सहित महिला मोर्चा के अन्य सदस्य मौजूद थे।
Next Story