बिहार
भाजपा लघु उद्योग मंच ने वोकल l फॉर लोकल कार्यक्रम का किया आयोजन
Shantanu Roy
29 Sep 2022 6:00 PM GMT

x
बड़ी खबर
बगहा। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के बैनर तले vocal फॉर local कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा बगहा जिला कार्यालय मे आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बगहा सह विधायक श्रीराम सिंह ने किया, जब कि संचालन ने किया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 72वे जन्म दिवस के अवसर पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया जा रहा है। इसी कडी मे आज लघु उद्योग मंच ने स्व निर्मित हस्त करघा और लोकल स्तर पर बनाए गये कपड़े एवम अन्य सामग्रियों का स्टॉल लगाकर लोगों को जागृत करते हुए स्थानीय स्तर पर सामग्री पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र दुबे ने उपस्थिति लोगों से स्व निर्मित सामाग्री को खरीदने वो इस व्यवसाय से जुडे लोगो को प्रेषित कि अपील की।
वही बगहा विधायक श्रीराम सिंह निर्मित तौलिया , चादर, और गमछा आदि खरीद कर वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम को गाति देने का काम किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान पर विधिवत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह भुपनायरायण यादव, विरेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री भुपेंद्र नाथ तिवारी, अचिंत कुमार लल्ला, जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि रितु जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रवक्ता दीपका राही, लघु उद्योग मंच संयोजक मनोज साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमशे पांडेय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमनिधी वस प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अमरेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहें।
Next Story