बिहार

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पिता का निधन

Rani Sahu
7 Dec 2022 10:24 AM GMT
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पिता का निधन
x
सीवान. बिहार (Bihar) भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के पिता लक्ष्मण सिंह का मंगलवार (Tuesday) को निधन हो गया. भाजपा नेता को पितृ शोक होने की सूचना मिलते ही भाजपा परिवार में शोक व्याप्त हो गया.
बिहार (Bihar) भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद (Member of parliament) ओमप्रकाश यादव, दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, सीवान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, सीवान भाजपा जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, सीवान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, भाजपा के युवा नेता मधुसूदन पंडित, गोविंद बासू आदि लोगों ने बिट्टू सिंह के पिता के असमायिक निधन पर अपना शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है.
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story