बिहार
भाजपा ने आठ वर्ष में 16 लाख लोगों को भी नौकरी नहीं दी : राजीव रंजन
Shantanu Roy
21 Sep 2022 5:17 PM GMT

x
बड़ी खबर
पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह 'ललन' ने आज पार्टी कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यक, युवा, शिक्षा, छात्र एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान काफी महत्वपूर्ण है। हम इसके माध्यम से सभी घर तक पहुंच सकते हैं। काम की बदौलत आज दूसरे दल से जुडे़ लोग भी नीतीश की प्रशंसा करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि महादलित एवम अल्पसंख्यक समुदाय के लिए मुख्यमंत्री ने बहुत काम किया, भाजपा के साथ रहते हुए भी इनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया। नीतीश के मुख्यमंत्री रहते सांप्रदायिक सद्भाव को कोई आंच नहीं आयेगी। साथ ही उनके उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट कहती है कि अल्पसंख्यक समुदाय में शिक्षा का अभाव उनके पिछड़ेपन के लिए मूल कारण है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है।
युवा वर्ग देश का भविष्य है, उन्हें ही हम सबका स्थान लेना है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के वायदे के बावजूद आठ वर्ष में 16 लाख लोगों को भी नौकरी नहीं दी गई। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि पार्टी एवम नेता की नीति, सिद्धांत एवम कार्यों में निष्ठा रखना पार्टी की असली ताकत है। नेता के प्रति निष्ठा रखते हुए पार्टी के विचार और नेता के कार्यों को हम सभी जन-जन तक पहुंचायें। सदस्यता अभियान इसमें काफी मददगार होगा। भाजपा जाति और धर्म के नाम पर बांटने के साथ ही देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को समाप्त करने की साजिश रच रही है। आज लोकतंत्र और धर्म निरपेक्षता खतरे में है। जदयू ससंदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सदस्यता का लक्ष्य न्यूनतम है। हमें अधिकतम करने का प्रयास करना है। पार्टी अब तक बिहार के संदर्भ में काम करती थी, हम जितनी ताकत यहां से अपने नेता को देंगे उतना ही अच्छा होगा। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के 21 जिला अध्यक्षों ने भी अपने विचार रखे।
Next Story