बिहार

भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

Shantanu Roy
6 Oct 2022 5:54 PM GMT
भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
x
बड़ी खबर
अररिया। नगर निकाय चुनाव में आरक्षण लागू कराने की उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अवेलहना और साढ़े चार हजार से अधिक नगर निकाय उम्मीदवारों का भविष्य पर कुठाराघात करने के साथ सभी नगर निकायों को अफसरों के हवाले करने के खिलाफ गुरुवार को देर संध्या भाजपा और भाजयुमो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष सुराना,विधायक विद्यासागर केसरी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार के मौजूदगी में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर अध्यक्ष रजत सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष किशन शर्मा के अगुवाई में रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए फारबिसगंज स्टेशन चौक पर नीतीश सरकार का पुतला दहन किया और जमकर बिहार सरकार विरोधी नारे लगायें। विधायक विद्यासागर केसरी कहा कि नीतीश सरकार ने जानबूझकर आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ काम किया। जिससे नगर निकाय चुनाव बाधित हो, ताकि केंद्र सरकार द्वारा नगर निकायों को मिलने वाले पैसों का बिना रोक टोक बंदरबाट किया जा सके। मौके पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम केसरी सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार को पिछड़ा विरोधी करार दिया।
Next Story