बिहार
जन्मदिन का जश्न पड़ा महंगा, 10 युवक और एक महिला गिरफ्तार
jantaserishta.com
29 Nov 2026 8:13 AM IST

x
मच गया हड़कंप.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक रिजॉर्ट में चल रही बर्थडे पार्टी में अचानक पुलिस पहुंच गई. इस दौरान पुलिस ने 10 युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है. मौके से शराब की तीन बोतलें और हथियार भी बरामद किए गए हैं. यह पूरा मामला पटना के राजपुल के पास स्थित मार्मिक रिजॉर्ट का है. जन्मदिन का मौका था. इस रिजॉर्ट में पार्टी चल रही थी. लोग जुटे हुए थे. उसी दौरान पार्टी में अचानक पुलिस पहुंच गई.
दरअसल, पुलिस को खबर मिली कि पार्टी में कुछ लोग शराब पी रहे हैं. सूचना श्रीकृष्णा पुरी थाना पुलिस तक पहुंची. इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. पुलिस जब रिजॉर्ट पहुंची तो एक कमरे में कुछ लोग शराब पीते मिले. वहां से शराब की तीन बोतलें बरामद की गईं.
पुलिस ने रिजॉर्ट में मौजूद दूसरे लोगों की भी जांच की. इसी दौरान कुछ लोगों के पास से हथियार मिले. इसके बाद पुलिस सभी को अपने साथ थाने ले गई. इस मामले में 10 युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.
इस मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 साकेत कुमार ने बताया कि श्रीकृष्णा पुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राजपुल के पास स्थित मार्मिक रिजॉर्ट में बर्थडे पार्टी हो रही है. इसमें शराब भी परोसी जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया.
टीम रिजॉर्ट पहुंची और छापेमारी की. तलाशी के दौरान शराब की तीन बोतलें मिलीं. कुछ लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुए. साकेत कुमार के मुताबिक, सभी लोगों को थाने लाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब पुलिस यह पता लगा रही है कि पार्टी में शामिल लोगों के पास हथियार कहां से आए? क्या सभी लोग जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे? हथियार रखने के पीछे क्या वजह थी? और रिजॉर्ट में शराब कहां से आई? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





