बिहार
वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
Tara Tandi
23 March 2024 4:25 PM IST

x
बिहार : जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहींडी मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। एनएच-2 के एंबुलेंस नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि अज्ञात वाहन कि टक्कर से बाइक सवार महिला कि मौत हो गई। महिला के शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम हेतु लाया गया है। मृतक महिला करहगर थानाक्षेत्र के सेमरी गांव निवासी विकास कुमार शाह की पत्नी सुमन कुमारी बताई गई है।
घटना के बाद मचा कोहराम
घटना के संबंध में बताया गया कि शिवसागर थानाक्षेत्र के मदैनी निवासी राज कुमार साह ने बाइक से अपने पुत्री सुमन कुमारी को उसके ससुराल करगहर थानाक्षेत्र के सेमरी लेकर जा रहे थे, तभी शिवसागर थानाक्षेत्र के किरहींडी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला सुमन कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Tagsवाहन टक्करबाइक सवार महिलाहुई मौतपुलिस कर रही जांचVehicle collisionbike rider woman diedpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





