बिहार

बाइक सवार अपराधियों ने महिला को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Rani Sahu
15 Sep 2022 12:14 PM GMT
बाइक सवार अपराधियों ने महिला को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
x
छपरा में महिला को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुधवार के देर रात बाइक सवार अपराधियों ने पहले नाम पूछा फिर गोली मार दिया। घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के लाकड़ छपरा गांव का बतया जा रहा है। घायल महिला की पहचान लाकड़ छपरा निवासी सरोज देवी (43वर्ष) पति अक्षत साह के रूप में की गई। गोली लगने के बाद महिला को गंभीर अवस्था मे पीएससी एकमा में भर्ती कराया गया, जहाँ से स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन महिला इलाज के लिए कही और चली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ईलाज के बाद महिला भूमिगत हो गई है। महिला का कही कोई सुराग नही मिल रहा है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला रात में अपने दरवाजे पर बैठी हुई थी। तभी एक बाइक पर दो सवार आये आते से बाइक सवार युवकों महिला का नाम पूछा महिला द्वारा जवाब दें के साथ ही अपराधियों ने गोली मार दिया। गोली महिला के पेट मे लगी है। जिससे महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
महिला शराब के कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस सभी बिन्दुओ पर गहनता से जांच करते हुए अपराधियो के गिरफतरी के लिए चिन्हित कर रही है। स्थानीय लोगो के अनुसार परिजनों द्वारा किसी निजी नर्सिंग होम में गुप्त तरीके से ईलाज चल रहा है।शराब के कारोबार से जुड़े होने के चलते महिला पुलिस से दूरी बनाते हुए भूमिगत हो गई है।
Next Story