बिहार

किराना दुकान पर खड़े व्यवसायी पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोली, हाथ को छूकर निकली गोली

Rani Sahu
17 Sep 2022 8:24 AM GMT
किराना दुकान पर खड़े व्यवसायी पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाई गोली, हाथ को छूकर निकली गोली
x
शुक्रवार की रात किराना दुकान पर खड़े व्यवसायी पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला दी। हालांकि गोली व्यवसायी को हाथ को छूते हुए निकल गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के नावाडीह रोड कुशवाहा नगर की है। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। व्यवसायी अजीत कुमार शहर के वार्ड 22 कुशवाहा नगर का रहने वाला है। घटना के बाद व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
वहीं घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।
आसपास के लोगों ने पीछा किया तो अपराधिों ने की दूसरी फायरिंग
सूत्रों के अनुसार व्यवसायी अपनी किराना दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंची और उसपर गोली चला दी। गोली उसके हाथ को छूकर निकल गई। इतने में अपराधी दुकान में घुंसने की कोशिश की, लेकिन व्यवसाय ने शटर बंद कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद अपराधियों ने दूसरी गोली चला दी। जिसके बाद लोग डर गए। जिसका फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गए।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story