बिहार

छपरा में बाइक सवार ने युवती को मारी टक्कर

Admin4
29 Nov 2022 6:46 PM GMT
छपरा में बाइक सवार ने युवती को मारी टक्कर
x
छपरा। बिहार के छपरा जिलें में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक युवती को टक्कर मार दी। वही टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती करीब 20 फीट दूरी गिरी। वही इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक भी गिर गए। वही इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वही यह सड़क हादसा सोमवार की दोपहर छपरा मोहम्मदपुर मुख्य मार्ग पर बनियापुर थाना के चेतन छपरा में हुई। वही इस घायल महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा युवती बीएड कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। बता दे की तेज गति से आ रहे बाइक सवार सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार देता है। जोरदार टक्कर में महिला जमीन से उछलकर 20 फीट की दूरी पर जा गिरी। जिससे उसे गंभीर चोट भी आई है। वही इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार के दोपहर एक छात्रा बीएड कॉलेज में क्लास करने के लिए आ रही थी। तभी सामने से आ रहे हैं अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क पार कर रही महिला को बाइक चालक जोरदार टक्कर मारते हुए खुद सड़क पर गिर जा रहा है। वही इस इस दुर्घटना में महिला सहित बाइक सवार व्यक्ति भी घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि इस संदर्भ में स्थानीय थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। वायरल वीडियो में दिखा जा सकता है कि जोरदार टक्कर के बाद महिला बाइक के साथ चलते हुए टक्कर के स्थान से 20 फीट दूरी पर जा कर रही है। जिसके बाद आसपास में मौजूद लोग भागते हुए महिला और बाइक सवार को उठाते हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story