बिहार

युवक को घायल कर बाइक और रुपए की लूट

Admin Delhi 1
2 Sept 2023 11:40 AM IST
युवक को घायल कर बाइक और रुपए की लूट
x
बहोराहाता नहर के समीप अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

गोपालगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के बहोराहाता गांव के समीप गंडक नहर पर बाइक सवार अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को घेर कर हथियार के बट्ट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर युवक की बाइक ,रुपए, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया. हालांकि इस दौरान युवक के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने एक अपराधी को पकड़ लिया. जबकि दो अपराधी भागने में सफल हो गए.

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने पकड़े गए अपराधी को सौंप दिया. बताते चलें कि सीवान जिला के जामो थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव के इमरान आलम के रिश्तेदार का इलाज गोपालगंज अस्पताल में चल रहा है. उनके इलाज के लिए युवक घर से पैसा लेकर गोपालगंज जा रहे थे. इस दौरान ओवरटेक कर अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया. उधर, पुलिस पकड़े गए अपराधी से पूछताछ कर रही है. वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

दो वारंटी गिरफ्तातर थावे. स्थानीय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपित भुसाव गांव का शैलेन्द्र कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह है. बैंक का लोन बकाया होने पर निलामपत्र वाद मामले में उक्त दोनों आरोपित हैं. गिरफ्तार दोनों वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Next Story