
x
Bihar बिहार: देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2025 यानी आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस खास मौके पर भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सुबह 9 बजे गांधी मैदान में झंडा फहराया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान गांधी मैदान पहुंचे।
जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया। मुख्य मंच पर पहुंचने के बाद राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया, जिसमें राज्य की गौरवशाली परंपरा और सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद राज्यपाल ने झंडा फहराया। आपको बता दें कि बिहार के नए राज्यपाल बनने के बाद आरिफ मोहम्मद ने आज पहली बार गांधी मैदान में झंडा फहराया है। इस दौरान सीएम नीतीश समेत कई नेता मौजूद रहे।
Delete Edit






Tagsगणतंत्र दिवस 2025बिहारनए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खानसीएम नीतीशडिप्टी सीएमझंडा फहरायाrepublic day 2025biharnew governor arif mohammad khancm nitishdeputy cmflag hoistedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





