बिहार

देवघर कोर्ट में बिहार के हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह की गोली मारकर हत्या

Admin2
18 Jun 2022 12:26 PM GMT
देवघर कोर्ट में बिहार के हिस्ट्रीशीटर अमित सिंह की गोली मारकर हत्या
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड के देवघर जिला सिविल कोर्ट में पटना के बेउर जेल से पेशी के लिए लाए गए कुख्यात अमित कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमित सिंह पर हत्या और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। अमित सिंह बिहटा में सिनेमा हॉल के मालिक की हत्या मामले में बेउर जेल में बंद था। पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा के दो भाइयों की हत्या में भी अमित सिंह का नाम सामने आ रहा था।

देवघर में 2012 में कारोबारी चंचल कोठारी का अपहरण हुआ था। वह कबाड़ का काम करता था। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया था। इसी मामले में अमित कुमार सिंह आरोपित था। शनिवार को प्रोडक्शन वारंट में उसकी कोर्ट में पेशी थी। उसे एएसआइ राम अवतार राम के साथ चार हथियार बंद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में कोर्ट लाया गया था।कोर्ट में पेशी के बाद अ‍भियुक्‍त अधिवक्ता राजीव कुमार देव के केबिन में आकर बैठा था। अधिवक्ता कोर्ट में ही थे। तभी एक अपराधी आया और उसने दनादन तीन गोली उस पर दाग दी। वह भागने लगा तो हमलावर ने उसे खदेड़ा। इसके बाद हवा में तीन राउंड फायरिंग की और पिस्टल छोड़कर भाग निकला। हमले में अमित कुमार सिंह केसिर पर गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सोर्स-hindustan

Next Story