बिहार

बिहार का पहला ऑक्सीजन पार्क गोपालगंज के थावे में बनेगा, लगेंगे खास किस्म के बांस के पौधे

Renuka Sahu
8 July 2022 1:56 AM GMT
Bihars first oxygen park will be built in Thawe of Gopalganj, special types of bamboo plants will be installed
x

फाइल फोटो 

गोपालगंज जिले के थावे के जंगल में बिहार का पहला ऑक्सीजन पार्क बनाया जाएगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गोपालगंज जिले के थावे के जंगल में बिहार का पहला ऑक्सीजन पार्क बनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के 75 शहरों के वन क्षेत्रों को नगर वन योजना से विकसित किया जा रहा है। गोपालगंज के पास स्थित थावे जंगल का इसके लिए चयन किया जगया है। प्रस्तावित ऑक्सीजन पार्क में तमिलनाडु के सलेम की तर्ज पर बांस की खास किस्म के पौधे लगाए जाएंगे।

वन विभाग के मुताबिक थावे में बनने वाले ऑक्सीजन पार्क में भीमा प्रजाति के बांस के पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे कुछ समय बाद पेड़ बन जाएंगे। भीमा बांस के पेड़ दूसरों के मुकाबले 35 फीसदी ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। साथ ही ये ज्यादा समय तक उगे रहते हैं। इन्हें बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इनकी ग्रोथ भी तेजी से होती है।
वन विभाग जल्द ही गोपालगंज के थावे वन परिसर में ऑक्सीजन पार्क के लिए सटीक जगह का चयन करके ब्लू प्रिंट तैयार कर लेगा। इससे वातावरण शुद्ध होगा और पर्टयन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रस्तावित ऑक्सीजन पार्क में ओफन जिम, झूले और फव्वारे भी लगाए जाएंगे। परिसर में मौजूद तालाब का रूप निखारा जाएगा।
वन परिसर में थावे मंदिर मौजूद है। यहां देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन पार्क में पैदल पथ बनाया जाएगा। ऑक्सीजन पार्क बनने के बाद मॉर्निंग-इवनिंग वॉक पर लोग यहां आ सकेंगे। छात्र पार्क में बैठकर सुकून से पढ़ाई कर सकेंगे। इससे लोगों की सेहत में सुधार होगा। जैव विविधता के संरक्षण और संवर्द्धन में मदद मिलेगी।
Next Story