
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जिले के कोपा थाना क्षेत्र के सम्हौता गांव में दो पक्षों के बीच पांच दिनों पूर्व हुए विवाद मामले में गुरुवार को एक युवक की चाकू गोद हत्या कर दी गयी। मृतक सोनू यादव बताया गया है। वह कामेश्वर यादव का पुत्र था। चाकूबाजी में दोनों पक्षों से 17 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। छपरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद ऋतिक यादव व संजय यादव को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनू यादव दोपहर दो बजे के करीब गांव से घर आ रहा था कि तभी घात लगाकर बैठे गांव के कुछ लड़के उस पर चाकू से वार करने लगे। बचाव में आये परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया गया। सोनू की मौत अस्पताल में इलाज के लिए जाने के क्रम में हो गई।
source-hindustan

Admin2
Next Story