बिहार

Bihar: युवक की हत्या ,बहन और प्रेमिका पर डाली बुरी नजर

Tara Tandi
20 Sept 2024 1:38 PM IST
Bihar:  युवक की हत्या  ,बहन और प्रेमिका पर डाली बुरी नजर
x
Bihar बिहार: मोतिहारी के घोड़ासाहन पुलिस ने पिछले दिनों एक युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। अपराधियों ने युवक की हत्या कर उसे बोर में बंद कर साईकिल पर लादकर फरार हो गये थे। युवक की पहचान घोड़ासाहन थाना क्षेत्र के निमुईया ग्राम निवासी रामजी साह के पुत्र विकास कुमार उर्फ़ विक्की (20) के रूप मे की गई।
बोरे मे बंद एक साइकिल पर लदी थी लाश
घटना के संबंध में एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि विकास कुमार उर्फ़ विक्की का शव 27 अगस्त को घोड़ासाहन के ललुआ नहर के समीप बोरे मे बंद एक साइकिल पर लदा हुआ मिला था। पुलिस को अज्ञात अभियुक्तों की पहचान करना एक चुनौती थी। अपराधियों की पहचान के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेना पड़ा। जांच के दौरान इस मामले मे महत्वपूर्ण खुलासा हुआ।
मृतक आरोपी की बहन और प्रेमिका पर डाल रखी थी बुरी नजर
ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि अभियुक्त की बहन और उसकी प्रेमिका दोनों पर विकास कुमार उर्फ़ विक्की की बुरी निगाह बनी हुई थी। इसको लेकर हत्या के तीन माह पहले से इनके बीच विवाद हुआ था। जब विक्की के आदत मे सुधार नहीं हुआ तो अभियुक्त ने इसको मोबाईल से बुलाकर सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उस मोबाईल को भी बरामद कर लिया है, जिससे अभियुक्त ने विक्की को कॉल कर बुलाया था और बुलाने के बाद इसकी हत्या कर दी। इस हत्या कांड मे पुलिस ने चार आरोपियों को चिन्हित किया है। पुलिस ने इस मामले मे घोड़ासाहन के विकास कुमार और प्रभु साह को गिरफ्तार किया है। अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी छापेमारी कर रही है।
Next Story