बिहार

बिहार : 50 प्रतिशत काम पर महिलाओं ने जमाया कब्ज़ा

Admin2
12 Jun 2022 7:41 AM GMT
बिहार : 50 प्रतिशत काम पर महिलाओं ने जमाया कब्ज़ा
x

प्रतीकात्मक तस्वीर 

मनरेगा में महिला मजदूरों ने दिखाया दम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अप्रैल से जून तक की रिपोर्ट के अनुसार महिलाएं मनरेगा में काम करने में पुरुषों के बराबर पहुंच गईं हैं। अप्रैल से 11 जून तक मनरेगा से 76 हजार 699 परिवारों को काम मिला है। इसमें 94 हजार 983 मजदूरों को काम दिया गया है जिसमें महिलाओं की हिस्सेदारी 50 फीसदी है। 47 हजार 440 महिलाओं ने इस वित्तीय वर्ष में अबतक काम किया है। प्रखंडवार रिकार्ड पर गौर करें तो सबसे अधिक काम महिलाओं ने सरैया में किया है। यहां पर 10 हजार 988 महिलाओं ने मजदूरी की है। वहीं सबसे कम 227 महिलाओं ने मुरौल में काम किया है। मनरेगा से काम मिलने पर महिलाओं को घर चलाने में सुविधा हो रही है। वे पति के साथ घर के खर्च में हाथ बंटा रही हैं।

सोर्स-LIVEHINDUSTAN

Next Story