
x
BIHAR बिहार: इस साल होने वाले चुनाव को लेकर पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार को रामगढ़वा थाना क्षेत्र के एक घर में छापेमारी कर कई हथियार जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, पुलिस को यह सूचना मिली थी कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बिनवलिया गांव में हृदय यादव के घर में काफी मात्रा में हथियार छिपाकर रखे गए हैं, जिससे किसी बड़ी अपराध की संभावना है। इस सूचना के आधार पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में इस सूचना के सत्यापन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हृदय यादव के घर पर छापेमारी की गई। इस क्रम में तलाशी अभियान के दौरान उसके कमरे में स्थित एक बड़े बक्से से एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक देशी कट्टा एवं राम जी यादव के कमरे से एक नाली बंदूक बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस आने की भनक लगने के बाद हृदय यादव फरार हो गया। पुलिस ने राम जी यादव की पत्नी लालमुनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में रामगढ़वा थाना क्षेत्र में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर, समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से तीन कट्टे बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान इंद्रवारा निवासी विकास कुमार और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी बीरेंद्र कुमार मेघावी ने रविवार को बताया कि कृष्णा चौक पर दो संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने छानबीन की और दोनों आरोपियों के पास से तीन कट्टे बरामद किए।
Tagsबिहार पुलिसअवैध हथियार बरामदरामगढ़वासमस्तीपुरछापेमारीचुनाव सुरक्षागिरफ्तारमहिलाकट्टापिस्टलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





