बिहार

बिहार : पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं का करेंगे समाधान: राजीव

Admin2
19 Jun 2022 11:19 AM GMT
बिहार : पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं का करेंगे समाधान: राजीव
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियो के हर सुख दुख में साथ रहेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान कराने का उनका प्रयास रहेगा। उक्त बातें भाजपा नेता व एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह ने शुक्रवार की रात प्रखंड के पैकौली नारायण गांव में प्रखंड मुखिया संघ के नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष व पैकौलीवदो के मुखिया गुलाम रसूल कप्तान के आवास पर अपने अभिनंदन समारोह में कही। मौके पर भाजपा नेता उमेश प्रधान, दुर्गा राय, प्रकाश लाल श्रीवास्तव, प्रखंड प्रमुख मुन्नी खातून के पति मोहम्मद सरफराज, मुखिया अल्ताफ हुसैन, दिलीप बैठा,अशोक साह, मुखिया पति रमेश सिंह कुशवाहा, फिरोज अंसारी, महंत पंडित, रामचंद्र राम, डॉ. ललन राय, अनिरुद्ध सिंह कुशवाहा आदि थे। समारोह की अध्यक्षता लाल बाबू राम ने की। जबकि संचालन प्रखंड मुखिया संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुलाम रसूल कप्तान ने की।

सोर्स-hindustan

Next Story