बिहार

Bihar: पत्नी का हत्यारा गंगहर गांव से गिरफ्तार

Bharti Sahu 2
31 Oct 2024 7:38 AM IST
Bihar:  पत्नी का हत्यारा गंगहर गांव से गिरफ्तार
x
Bihar: शेरघाटी के बनिया बरौन गांव में पिछले महीने हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गंगहर गांव में छापेमारी कर उसके पति गुड्डू मांझी को गिरफ्तार कर लिया. महिला की हत्या के बाद शेरघाटी थाने में दर्ज हत्या के मामले में उसके पति को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. 26 सितंबर को महिला की हत्या के बाद उसके पिता शंकर मंडल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जब छापेमारी टीम गंगहर गांव पहुंची तो वांछित अभियुक्त अपने दोस्तों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था. शेरघाटी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है|
Next Story